दीपावली के सुअवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं - शशिभूषण चौहान
रायगढ़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा शशिभूषण चौहान ने दीपावली के इस शुभ अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिए और कहा अटूट श्रद्धा और खुशियों के साथ मनाई जाने वाली दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है, यह त्योहार लोगों के जीवन में आशा और सदाचार की भावना का संचार करता है।
दीपावली का त्योहार धार्मिक और सात्विक जीवन जीने और सभी परिस्थितियों में अपनी सर्वोत्तम क्षमता से अपना कर्तव्य निभाने में हमारे विश्वास को दृढ़ करता है।
यह दिवाली हमारे क्षेत्रवासी को समृद्धि और सफलता से भरे भविष्य की ओर ले जाने वाली आशा की किरण बने। इस दीपोत्सव का प्रकाश हमारे हृदय में ज्ञान, विवेक और करुणा का संचार करे।
Tags
वायरल छत्तीसगढ़ न्युज
