वायरल छत्तीसगढ़ न्यूज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया, विज्ञान-आधारित पर्यावरण प्रबंधन को और बढ़ाने के लिए तकनीकी नेतृत्व देने का संकल्प लिया

 उत्साह के साथ काम जारी रखने की भी अपील की।


सीपीसीबी के सदस्य सचिव श्री प्रशांत गर्गव ने 2030 के लिए परिवर्तनकारी लक्ष्यों को सामने रखा। उन्होंने निगरानी और विश्लेषण प्रणाली में व्यापक बदलाव, विज्ञान आधारित कार्य योजना निर्माण, शोध और विकास विभाग को मजबूत बनाने सहित क्षमता निर्माण, आईटी उपकरणों और भविष्य में बदलाव वाले क्षेत्रों पर ध्यान देते हुए प्रदूषण नियंत्रण के नए दृष्टिकोण से जुड़ी सीपीसीबी की परिकल्पना को पेश किया।


वेबिनार में विशिष्ट वक्ताओं का एक पैनल ने अपने विचार साझा किए, जिनमें एमओईएफसीसी के पूर्व सचिव श्री सी.के. मिश्रा, सीपीसीबी के पूर्व अध्यक्ष श्री एस. पी. एस परिहार व प्रो. एस. पी. गौतम, सीपीसीबी के अध्यक्ष श्री शिव दास मीणा और सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की महानिदेशक सुश्री सुनीता नारायण शामिल रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीपीसीबी के प्रयासों को सराहा और इसकी भूमिका को नए सिरे से परिभाषित करने और क्षमता बढ़ाने में निवेश करने की जरूरत पर जोर दिया।


वेबिनार के प्रतिभागियों में राज्यों के प्रधान सचिवों (पर्यावरण), राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रदूषण नियंत्रण समितियों के अध्यक्षों, सदस्य सचिवों और सीपीसीबी के बोर्ड सदस्यों और सीपीसीबी के पूर्व सदस्य सचिवों के अलावा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और सीपीसीबी के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
वायरल छत्तीसगढ़ न्यूज
वायरल छत्तीसगढ़ न्यूज

संपर्क फ़ॉर्म