वायरल छत्तीसगढ़ न्यूज

रायगढ़ जिले में शामिल सभी 7 जनपद पंचायतों में भाजपा का परचम लहराया, रायगढ़ जनपद में सुजाता चौहान की हुई जीत…

 

वायरल छत्तीसगढ़ न्यूज़ ब्यूरो शुभम शर्मा 

रायगढ़ जिले के सभी जनपद पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुए है विधासभा चुनाव जीत के बाद फिर से भाजपा की बहुमत हुई है !!

रायगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सुजाता सुकलाल चौहान और कांग्रेस समर्थित अनिता पटेल के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में सुजाता चौहान को 18 और अनिता पटेल को 7 मत मिले। जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद, पीठासीन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

इसके साथ ही, हाल ही में हुए नगर निगम  और नगर पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे जिले में पार्टी की मजबूत पकड़ और जनता का विश्वास एक बार फिर साबित हुआ


 रायगढ़ जिले के जनपद पंचायतों में नव निर्वाचित भाजपा समर्थित अध्यक्षों की सूची: 

1. जोगेश सिंह सिदार – तमनार जनपद 

2. सहनू राम पैकरा – घरघोड़ा जनपद 

3. सुजाता सुकलाल चौहान – रायगढ़ जनपद 

4. रामकुमारी राठिया – खरसिया जनपद 

5. ज्योति भगत – लैलूंगा जनपद 

6. लीनव राठिया – धरमजयगढ़ जनपद 

7. हेमलता चौहान – पुसौर जनपद



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
वायरल छत्तीसगढ़ न्यूज
वायरल छत्तीसगढ़ न्यूज

संपर्क फ़ॉर्म