वायरल छत्तीसगढ़ न्यूज

रायगढ़ से महापल्ली तक फोरलेन रोड बनेगी, पुसौर में नर्सिंग कॉलेज और, फिजियोथैरेपी कॉलेज की दी सौगात

 वायरल  छत्तीसगढ न्यूज़!!सोमवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्ष 25-26 के लिए छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया। बजट इसलिए भी याद रखा जाएगा क्योंकि इसे ओपी चौधरी अपने हाथ से लिखकर लाए थे। 100 पन्नों पर लिखा गया बजट, आने वाले वर्ष में छग की दिशा तय करेगा। रायगढ़ जिले के लिए कई सौगातें बजट में की गई हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में सारे क्षेत्रों का समावेश किया है। कृषि से लेकर उद्योग तक, खेल से लेकर शिक्षा तक, स्वास्थ्य से राजस्व तक, सभी क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहन दिया है। युवाओं के लिए शिक्षा के अवसर भी खोले और रोजगार के रास्ते भी दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में दो बड़ी घोषणाएं हुई हैं। पुसौर में नर्सिंग कॉलेज और रायगढ़ में फिजियोथैरेपी कॉलेज खोले जाने की घोषणा की गई है। रायगढ़ से लोइंग, महापल्ली रोड को फोरलेन करने का प्रावधान किया गया है। ऐसी कई घोषणाएं की गई हैं जो रायगढ़ जिले से संबंध रखती हैं

रायगढ़ से लोइंग-महापल्ली तक फोरलेन रोड बनाई जायेगी   

  • रायगढ़ से लोइंग-महापल्ली तक फोरलेन रोड का निर्माण होगा। इस रोड पर ट्रैफिक बढऩे के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है। आने वाले दिनों में इसे रिंग रोड से भी जोड़ा जा सकता है।

 ई-धरती के तहत 48 करोड़ का प्रावधान जिसमें भू-अभिलेखों का डिजिटाइजेशन किया जाएगा। रिकॉर्ड रूम में पुराने अभिलेख सहेजने का काम होगा।

राज्य को नेचुरोपैथी हब के रूप में विकसित करने के लिए रायगढ़, जशपुर समेत चार जिलों में दस बिस्तर वाले योग व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना। इसके लिए 13 करोड़ रुपए का प्रावधान।

  • पुसौर में नर्सिंग कॉलेज खुलेगा। अभी रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में एक नर्सिंग कॉलेज संचालित है। नए कॉलेज से कई युवतियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलेगा। प्रदेश में 12 नए कॉलेजों के लिए 34 करोड़ का
  •  प्रावधान।

6 नए फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना के लिए 6 करोड़। एक कॉलेज रायगढ़ में खुलेगा।
प्रधानमंत्री जनमन सडक़ निर्माण योजना के तहत अत्यधिक पिछड़े आदिवासी क्षेत्र को मुख्य सडक़ से जोडऩे के लिए 500 करोड़ रुपए। इस प्रावधान के साथ रायगढ़ और जशपुर जिले के कई जनजातीय गांवों को मदद मिलेगी।

नगर पंचायतों ओर नगर पालिकाओं में रिंग रोड बनाने के लिए 100 करोड़। इस प्रस्ताव के तहत रायगढ़ में घरघोड़ा, धरमजयगढ़, लैलूंगा में बायपास बन सकता है। खरसिया और पुसौर तो पहले से बायपास से जुड़े हैं।

जल संसाधन विभाग को 3800 करोड़ रुपए दिए गए हैं, जिसमें पुरानी अधूरी परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। रायगढ़ में केलो परियोजना, टीपाखोल, सपनई बैराज जैसे योजनाओं को गति मिलेगी।

25 कॉलेजों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में बदलने के लिए 75 करोड़ का प्रावधान। रायगढ़ का भी कोई कॉलेज होगा चयनित।

रायगढ़ में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यूपीएचसी की स्थापना। सरिया में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 100 बिस्तर का अस्पताल निर्माण का कार्य कार्य जायेगा 

सभी ब्लॉकों में सिकल सेल स्क्रीनिंग केंद्र की स्थापना। इसके जरिए सिकल सेल मरीजों के चिह्नांकन और उपचार में मदद मिलेगी।

24 सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों का उन्नयन करने 50 करोड़। इसमें रायगढ़ भी शामिल।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 11 जिलों में बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्माण के लिए 15 करोड़ का प्रावधान। आने वाले समय में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में नए स्टेडियम का निर्माण होगा जिसमे युवाओं में खेल को लेकर विकास होगा

17 निकायों  में नालंदा परिसर का निर्माण होगा। 100 करोड़ का प्रस्ताव। 

प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नई घोषणा की है। उन्होंने सदन में कहा कि अब जिसके पास दो पहिया वाहन है, ढाई एकड़ तक सिंचित भूमि है या 5 एकड़ तक असिंचित भूमि है या जिनकी आय 15 हजार रुपए प्रतिमाह है, उनको भी पीएम आवास योजना का लाभ मिल सकेगा।
वायरल छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ब्यूरो शुभम शर्मा की रिपोर्ट

 






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
वायरल छत्तीसगढ़ न्यूज
वायरल छत्तीसगढ़ न्यूज

संपर्क फ़ॉर्म